RCB vs PBKS TATA IPL 2025 Preview: पंजाब किंग्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 37वां मुकाबला 20 अप्रैल(रविवार) को मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 3:00 बजे होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स (Image Credits: LatestLY)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) मुकाबला 20 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह दोपहर का मुकाबला होगा. पंजाब किंग्स इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और इस मैच में बड़ी जीत हासिल करके शीर्ष स्थान पर काबिज हो सकती है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज़ से बेहद अहम है, क्योंकि जीत मिलने पर वे टॉप-4 में बने रह सकते हैं. आरसीबी का प्रदर्शन अब तक अस्थिर रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में निरंतरता की कमी रही है. टीम का शीर्ष क्रम फिल सॉल्ट और विराट कोहली पर निर्भर है, जबकि गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड ही अकेले दम पर विकेट लेने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं. यह भी पढ़ें: इंडियन प्रीमियर लीग में निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप, तो प्रसिद्ध कृष्णा का पर्पल कैप पर कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स का प्रदर्शन हाल के मुकाबलों में काफी शानदार रहा है. उनकी गेंदबाजी यूनिट लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है, जबकि बल्लेबाजी में कुछ उतार-चढ़ाव ज़रूर देखने को मिले हैं. हालांकि, हर बार कोई न कोई बल्लेबाज टीम को मुश्किल से बाहर निकालने में सफल रहा है. इस मैच में भी पंजाब की रन बनाने की उम्मीद शीर्ष क्रम पर टिकी होगी, जिसमें श्रेयस अय्यर एक बार फिर प्रमुख भूमिका में होंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs PBKS Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है. बेंगलुरु ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स 18 मैच जीतकर मामूली बढ़त बनाए हुए है. लेकिन पिछला मुकाबला हारने के वजह से RCB पर एक साइकोलॉजिकल दबाव रहेगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी (RCB vs PBKS IPL 2025 Key Players To Watch Out): इस मुकाबले में रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, अर्शदीप सिंह, विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. इन खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RCB vs PBKS Mini Battle): PBKS के विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और RCB के विकेटटेकर गेंदबाज जोश हेजलवुड के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, विराट कोहली बनाम युजवेंद्र चहल की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 37वां मुकाबला 20 अप्रैल(रविवार) को मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 3:00 बजे होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में आईपीएल 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स मैच को दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada और Star Sports 1 Telugu चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, RCB बनाम PBKS मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप मुकाबला देख सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम, सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें