IND vs NZ, ICC World Cup 2023 Semi-final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग आज, कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND बनाम NZ ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

IND vs NZ, ICC World Cup 2023 Semi-final Live Telecast: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. राउंड-रॉबिन चरण के दौरान मेन इन ब्लू टीम अजेय रही और अंक तालिका में टॉप पर रही है. भारत ने अपने सभी नौ मैच जीते और हर बार मैदान पर उतरने पर अपना दबदबा कायम किया है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड टीम स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर रही. कीवी टीम एक समय ट्रैक से भटक गई थी और श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला जीतने से पहले लगातार चार मैच हारी थी. यह भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच में बारिश डाल सकती है खलल, यहां जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

लगातार चार जीत के बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड की जीत की गति को तोड़ा था. जब दोनों टीम ग्रुप राउंड में धर्मशाला में भिड़े थे. भारत ने 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था, भारत विशेष रूप से गेंदबाजी विभाग में ताकतवर रहा है. भले ही नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी है, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विजयी प्रदर्शन करने और 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए उत्सुक होगी.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा?

15 नवंबर(बुधवार) को भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. IND बनाम NZ ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल भारतीय समयनुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा. डे-नाईट मुकाबला होगा, जिसका टॉस दोपहर 01: 30 PM को होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

 ICC विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है और IND बनाम NZ मैच का सीधा प्रसारण प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ टीवी चैनल पर देख सकते हैं. इसके साथ ही फ्री डिश टीवी पर DD स्पोर्ट्स मैच का फ्री प्रसारण करेगा. लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए, नीचे स्क्रॉल करें.
आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
IND बनाम NZ ICC विश्व कप 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\