एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर पत्रकारों ने पूछा सवाल, रोहित शर्मा ने दिया करारा जवाब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक अपनी वापसी की तारीख का खुलासा नहीं किया है. इसी बीच रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में धोनी के संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रोहित शर्मा और एमएस धोनी (Photo Credits: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने  अभी तक अपनी वापसी की तारीख का खुलासा नहीं किया है. यही कारण है कि उनकी भविष्य को लेकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है. इसके साथ ही एमएस धोनी पिछले तीन महीनों से बाहर चल रहे हैं. साथ ही आनेवाले समय में उनका क्रिकेट भविष्य कैसा होगा इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मीडिया से बातचीत में धोनी के संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान के संन्यास की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि इन दिनों इसके बारे में कुछ सुनने को नहीं मिल रहा.आप लोग ही इन खबरों को बनाते हैं. यह भी पढ़े-एमएस धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, हार्दिक की हुई वापसी

बता दें कि टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज को पत्रकारों से बातचीत करने के लिए सामने आए थे.

गौर हो कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है.ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रोहित टीम की कप्तानी करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How To Watch India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th T20I Match Live Streaming In India: यहां जाने कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त?