Rohit Sharma New Record: वीरेंद्र सहवाग के इस खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया में नबंर-1 बनने का हिटमैन के पास सुनहरा मौका

शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, रोहित शर्मा भी स्क्वाड में शामिल हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के पास वैसे तो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा, लेकिन इनमें एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसको अपने नाम करने के लिए उन्हें तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करनी होगी. यह भी पढ़ें: Virat Kohli ODI Stats In Australia: ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें ‘रन मशीन’ के हैरान कर देने वाले आंकड़े

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक बहुत बड़ा कीर्तिमान रोहित शर्मा के निशाने पर होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. ये कीर्तिमान बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने से जुड़ा है. अगर रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ते हैं, तो वे न सिर्फ वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे बल्कि खुद को टीम इंडिया के सबसे सफल ओपनरों में शीर्ष पर स्थापित कर देंगे.

वीरेंद्र सहवाग का टूट सकता हैं ये महारिकॉर्ड खतरे

गौरतलब है कि टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक सबसे ज्यादा रन वीरेंद्र सहवाग ने बनाए हैं. वीरेंद्र सहवाग के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज 321 इंटरनेशनल मैचों में 15758 रन दर्ज हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने 348 मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज 15584 रन बनाए हैं. यानी रोहित शर्मा अब वीरेंद्र सहवाग से महज 174 रन पीछे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में अगर रोहित शर्मा का बल्ला चला और 174 रन बनाने में सफल रहे, तो वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन जाएंगे.

तीन मैचों में बन सकता है इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में कई यादगार पारियां खेली हैं, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. रोहित शर्मा 273 वनडे मैचों में 48 से ज्यादा के औसत से 11168 रन बना चुके हैं, जिसमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा ने 57.30 के औसत से 2407 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा आठ शतक और नौ अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग: 15758 रन

रोहित शर्मा: 15584 रन

सचिन तेंदुलकर: 15335 रन

सुनील गावस्कर: 12258 रन

शिखर धवन: 10867 रन.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI IND vs AUS ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad IND vs AUS ODI Head To Head Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs australia odi 2025 squad India vs Australia ODI Stats India's Rohit Sharma to be replaced by Shubman Gill as ODI captain indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma Rohit Sharma captaincy record Rohit Sharma captaincy record In ODI Rohit Sharma captaincy record In T20I Rohit Sharma ODI Stats Againts Australia Rohit Sharma ODI Stats in Australia Rohit Sharma Retirement ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

\