रोबिन सिंह ने रवि शास्त्री पर साधा निशाना, कहा- उनके 'कोच' रहते हुए टीम वनडे और T20 में हारी
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रोबिन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम उनके रहते हुए आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में सेमीफाइनल में हारी है और इसलिए उस पद पर बदलाव की जरूरत है.
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रोबिन सिंह (Robin Singh) ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम उनके रहते हुए आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में सेमीफाइनल में हारी है और इसलिए उस पद पर बदलाव की जरूरत है. रोबिन ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू से कहा, "मौजूदा कोच के रहते, भारत लगतार दो वनडे विश्व कप और T20 विश्व कप में सेमीफाइनल में हारी है."
रोबिन ने कहा, "अब समय है कि 2023 विश्व कप की तैयारी की जाए और टीम में बदलाव अच्छा होगा." भारत को 2015 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी और तब शास्त्री टीम के निदेशक थे जबकि इसी साल हुए विश्व कप में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मात मिली और शास्त्री इस समय मुख्य कोच की भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड नुवान कुलसेकरा को सम्मानित करने के लिए कर रही है खास इंतजाम
रोबिन ने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दिया है. वह पहले भी टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. रोबिन 2007 से लेकर 2009 तक टीम के फील्डिंग कोच थे. भारत ने जब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पहला T20 विश्व कप जीता था तब रोबिन टीम का हिस्सा थे.
टीम के मुख्य कोच और सपोर्ट स्टाफ को चुनने की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी की तीन सदस्यीय नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को सौंपी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

