भारतीय महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया के साथ लंदन के होटल में लूटपाट, नकदी और आभूषण समेत बैग चोरी
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने सोमवार को दावा किया कि लंदन के मैरियट होटल में महिला टीम के प्रवास के दौरान नकदी, कार्ड और आभूषण सहित उनका महत्वपूर्ण सामान लूट लिया गया.
नयी दिल्ली, 26 सितंबर: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने सोमवार को दावा किया कि लंदन के मैरियट होटल में महिला टीम के प्रवास के दौरान नकदी, कार्ड और आभूषण सहित उनका महत्वपूर्ण सामान लूट लिया गया. Hardik Pandya: पहली बार अपने सास-ससुर से मिले हार्दिक पंड्या, शेयर किया सरप्राइज VIDEO
भारतीय टीम ने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे पर पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की. श्रृंखला का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला गया था. तानिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ मैरियट होटल लंदन मैडा वेले के प्रबंधन से हैरान और निराश हूं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के रूप में हाल के प्रवास के दौरान किसी ने मेरे कमरे में प्रवेश किया और नकदी, कार्ड, घड़ियां और आभूषण के साथ मेरा बैग चुरा लिया. इतना असुरक्षित.’’
उन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘इस मामले की त्वरित जांच और समाधान की उम्मीद है. ईसीबी के पसंदीदा होटल साझेदार में सुरक्षा की कमी आश्चर्यजनक है. उम्मीद है कि वे भी संज्ञान लेंगे.’’
इस 24 वर्षीय खिलाड़ी की शिकायत पर होटल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से जवाब दिया और लिखा , ‘‘ तानिया, हमें यह सुनकर खेद है. कृपया अपना नाम और ईमेल पता के अलावा अपने आरक्षण के विवरण को साझा करें, ताकि हम इसकी जांच कर सके.’’ भारत ने 10 से 24 सितंबर तक इंग्लैंड में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैच खेले थे. तानिया भारतीय महिला एकदिवसीय टीम का हिस्सा थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

