Hardik Pandya: पहली बार अपने सास-ससुर से मिले हार्दिक पंड्या, शेयर किया सरप्राइज VIDEO
नताशा और हार्दिक ने 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई की घोषणा की थी. फिर नताशा ने जुलाई 2020 में बेटे को जन्म दिया था. हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा था.
टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) काफी सुर्खियों में हैं. हार्दिक ने रविवार (25 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में फिनिशिंग रोल निभाया था. अब हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह अपनी सास-ससुर से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, वीडियो और फोन कॉल के बाद: व्यक्तिगत रूप से मिला, पहली बार नेट्स (नताशा) की फैमिली से मिलकर बहुत अच्छा लगा. ऐसे मोमेंट्स के लिए आभारी हूं.'
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड मूवी सत्याग्रह से की थी. नताशा और हार्दिक ने 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई की घोषणा की थी. फिर नताशा ने जुलाई 2020 में बेटे को जन्म दिया था. हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा था.
From video and phone calls to finally meeting in person, wonderful to meet Nats’ (and now my) family for the first time. Grateful for moments like these ❤️ pic.twitter.com/ZrPcxJsUHr
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

