क्रिकेट

Rishabh Pant Milestone: पहले टेस्ट में शतक जड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ चौथी टेस्ट सेंचुरी लगाकर अपने नाम किया ये खास विश्व रिकॉर्ड

पंत की ये पारी सिर्फ भारत के लिए अहम नहीं थी, बल्कि यह उनके करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई. यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका चौथा टेस्ट शतक रहा, और इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में टॉम लैथम (न्यूज़ीलैंड), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) और ब्रैड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3-3 शतक लगाए थे.

Rishabh Pant Milestone: पहले टेस्ट में शतक जड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ चौथी टेस्ट सेंचुरी लगाकर अपने नाम किया ये खास विश्व रिकॉर्ड
ऋषभ पंत (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. जिसमें ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल कर दिया. भारत की पहली पारी में जब टीम को बड़ी साझेदारी की ज़रूरत थी, तब पंत ने शतक जमाकर न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 178 गेंदों में 134 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 75.28 रहा, जो टेस्ट क्रिकेट में तेज़तर्रार पारियों का संकेत देता है. इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 209 रन, ओली पोप ने ठोका शतक, टीम इंडिया अभी भी 262 रन आगे, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर बने पंत

पंत की ये पारी सिर्फ भारत के लिए अहम नहीं थी, बल्कि यह उनके करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई. यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका चौथा टेस्ट शतक रहा, और इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में टॉम लैथम (न्यूज़ीलैंड), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) और ब्रैड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3-3 शतक लगाए थे.

करियर की 7वीं टेस्ट सेंचुरी, इंग्लैंड बना पसंदीदा शिकार

ऋषभ पंत के टेस्ट करियर में अब कुल 7 शतक हो चुके हैं। इनमें से 4 उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं. जो यह बताता है कि उन्हें अंग्रेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ खेलने में कितना मज़ा आता है.

  • पहली सेंचुरी: 2018 में अपने डेब्यू सीरीज़ के पांचवें टेस्ट में
  • दूसरी सेंचुरी: 2021 में भारत में खेले गए टेस्ट में
  • तीसरी सेंचुरी: 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वन-ऑफ टेस्ट में
  • चौथी सेंचुरी: 2025 में लीड्स टेस्ट में

इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक-एक टेस्ट शतक लगाए हैं. अक्टूबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वो 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे, वरना एक और शतक उनके नाम हो जाता. भारत की पहली पारी में सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, बल्कि युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शतक जमाए. इन तीनों की पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए और इंग्लैंड पर भारी दबाव बना दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).