RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Prediction: वडोदरा में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, 16th Match TATA Women's Premier League 2026 Winner Prediction: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Preview: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

आज के मुकाबले में हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, साइका इशाक, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज नेट साइवर-ब्रंट और श्रेयंका पाटिल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और शबनीम इस्माइल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI W vs RCB W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI-W vs RCB-W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस महिला की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस महिला के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस महिला की जीत की संभावना: 52%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की जीत की संभावना: 48%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs MI-W 16th Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस महिला: संजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), पूमन खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौमती नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, श्रेयंका पाटिल.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.