MI vs RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार्दिक पंड्या अपने नाम दर्ज कर सकतें ये 2 रिकॉर्ड, मुंबई के कप्तान पर होगी नजरें

मुंबई इंडियंस (MI) प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है और सभी की निगाहें निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर होंगी.

Hardik Pandya (Photo: X)

MI vs RCB IPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है और सभी की निगाहें निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर होंगी. जो इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं. हार्दिक पांड्या ने इस साल बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है. अब तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 7.50 की शानदार इकॉनमी रेट और 9.38 की औसत से आठ विकेट लिए हैं. पांड्या इस साल पर्पल कैप की रेस में भी अभी तक बने हुए हैं. वह 8 विकेट के तीसरे स्थान पर है. हालांकि बल्लेबाजी ज्यादा ऊपर करने नहीं आए. लेकिन इसके बावजूद बल्ले से पांड्या ने तीन पारियों में 118.18 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए हैं. ऐसे में आइए इस लेख में दो बड़े रिकॉर्ड पर नज़र डालते हैं. जिन्हें हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ आगामी मैच में तोड़ सकते हैं.

यह भी पढें: Rohit Sharma TATA IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

1. पांड्या टी20 में 400 चौके पूरे करने के करीब

आगामी मैच हार्दिक पंड्या के लिए टी20 क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का शानदार अवसर है. ऑलराउंडर अपने टी20 करियर में 400 चौके पूरे करने से सिर्फ तीन चौके दूर हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को देखते हुए. इस उपलब्धि तक पहुंचना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं होगा. ऐसे में हार्दिक से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

2. 200 आईपीएल चौकों से सिर्फ 8 चौके दूर

इसके अलावा, पंड्या आईपीएल में 200 चौके लगाने की एक और बड़ी उपलब्धि भी हासिल करने वाले हैं. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 8 चौकों की जरूरत है. ऐसे में आरसीबी के खिलाफ मैच पंड्या के लिए यह रिकॉर्ड पूरा करने का सबसे सही समय हो सकता है. हालांकि इसके लिए उन्हें एक बड़ी पारी खेलनी होगी.

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या ने अब तक 140 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें 130 पारियों में 28.81 की औसत और 145.11 की स्ट्राइक रेट से 2564 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़ा है. जबकि 140 मैचों की 96 पारियों में 30.9 की औसत और 9.03 की इकॉनमी से 72 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक का गेंदबाजी बेस्ट 36 रन पर 5 विकेट है. जो इस सीजन लखनऊ के खिलाफ आया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड