क्रिकेट

Rohit Sharma TATA IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच खेले हैं और उसे दो मैच में जीत मिली है. इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें होंगी. ऐसा इसलिए कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. चलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

Rohit Sharma TATA IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, IPL 2025 20th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 20वां मुकाबला आज यानी सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी. How To Book Mumbai vs Bengaluru Match Ticket: कल मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे बुक करें मैच का टिकट, देखें सबसे आसान तरीका

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले दोनों मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच खेले हैं और उसे दो मैच में जीत मिली है. इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें होंगी. ऐसा इसलिए कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. चलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में 32 पारियों में कुल 831 रन दर्ज हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर 94 रन रहा है, जबकि औसत 27.70 का हैं. रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 136.2 है. रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए है तो 76 चौके और 37 छक्के उनके खाते में हैं. इस सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा तो पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट़्स के खिलाफ वह चोट की वजह से नहीं खेल सके थे.

पहली पारी में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अगर रोहित शर्मा पहली पारी में आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हैं तो वह कहीं अधिक घातक हो जाते हैं. रोहित शर्मा का पहली पारी में आरसीबी के खिलाफ औसत 31.78 का है, जबकि स्ट्राइक रेट बढ़कर 143.5 पहुंच जाता है. इस दौरान रोहित शर्मा ने 445 रन बटोरे हैं और बेस्ट स्कोर 94 रन रहा है. रोहित शर्मा के बल्ले से 41 चौके और 22 छक्के निकले हैं.

रोहित शर्मा का आईपीएल में आरसीबी में शामिल गेंदबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड

रोहित शर्मा बनाम जोश हेजलवुड: 6 रन, 6 बॉल , 1 पारी (6s: 0, 4s: 1, डॉट बॉल: 3, आउट: 0 बार)

रोहित शर्मा बनाम भुवनेश्वर कुमार: 85 रन, 64 बॉल, 15 पारी (6s: 4, 4s: 9, डॉट बॉल: 27, आउट: 1 बार)

रोहित शर्मा बनाम क्रुणाल पांड्या: 30 रन, 28 बॉल, 4 पारी (6s: 1, 4s: 2, डॉट बॉल: 12, आउट: 1 बार)

रोहित शर्मा बनाम सुयश शर्मा: 7 बॉल, 4 बॉल , 1 पारी (6s: 1, 4s: 0, डॉट बॉल: 2, आउट: 1 बार).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).