RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 26th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 26वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, डेविड मिलर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और टी नटराजन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से घातक सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान फिलिप साल्ट ने महज 38 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. फिलिप साल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली सफलता दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव के अलावा मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 175/8, 20 ओवर (विराट कोहली 19 रन, फिलिप साल्ट 63 रन, देवदत्त पडिक्कल 18 रन, रजत पाटीदार 8 रन, जितेश शर्मा 14 रन, टिम डेविड 26 रन, रोमारियो शेफर्ड 1 रन, क्रुणाल पांड्या 12 रन, रसिख सलाम डार नाबाद 0 रन और भुवनेश्वर कुमार नाबाद 3 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 2 विकेट, मुकेश कुमार 1 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और अक्षर पटेल 2 विकेट).

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड