RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs CSK 11th T20 Match Playing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है. टीम में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और मैट हेनरी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें