Rawalpindi Pindiz vs Karachi Kings, Pakistan Super League 2026 10th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का दसवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स (RWP vs KRK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. रावलपिंडी पिंडिज की टीम अपने पहले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, कराची किंग्स ने शानदार शुरुआत की है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतरेगी. यह भी पढ़ें: QTG vs ISU, PSL 2026 9th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के दसवें मुकाबले में गुरुवार (2 अप्रैल) को रावलपिंडी पिंडिज (RWP) का सामना कराची किंग्स (KRK) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. कराची किंग्स की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. मोईन अली ने 66 रन बनाए हैं और हसन अली ने 5 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है. दूसरी तरफ, रावलपिंडी पिंडिज की टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. यासिर खान ने 83 रन बनाकर अच्छी फॉर्म दिखाई है और टीम उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.
रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड (RWP vs KRK Head To Head)
पाकिस्तान सुपर लीग में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड 0-0 है.
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है. यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है.
रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच दसवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RWP vs KRK 10th T20 Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RWP vs KRK 10th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RWP vs KRK 10th T20 Match Live Streaming In India)
रावलपिंडी पिंडिज बनाम कराची किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RWP vs KRK 10th T20 Match Playing Prediction)
रावलपिंडी पिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फजल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, अमाद बट, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आसिफ अफरीदी.
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, मोईन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम जाम्पा, मीर हमजा.
नोट: रावलपिंडी पिंडिज क्रिकेट टीम बनाम कराची किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY