क्रिकेट

MI vs RR IPL 2024 Live Toss Updates: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सेमसन ने टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. संजू सैमसन ने बताया है कि विकेट ताज़ा लग रहा है, यह सीज़न का पहला गेम है, तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी. संदीप शर्मा फिटनेस की वजह से बाहर हो गए है. उनके जगह पर नाद्रे बर्गर को टीम में मौका मिला है.

MI vs RR IPL 2024 Live Toss Updates: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन
MI vs RR (Photo Credit: IPL)

MI vs RR IPL 2024 Live Score Updates: 01 अप्रैल(सोमवार) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 अभियान का अपना तीसरा मैच खेलेंगे. आईपीएल सीजन 17 का 14वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सेमसन ने टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. संजू सैमसन ने बताया है कि विकेट ताज़ा लग रहा है, यह सीज़न का पहला गेम है, तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी. संदीप शर्मा फिटनेस की वजह से बाहर हो गए है. उनके जगह पर नाद्रे बर्गर को टीम में मौका मिला है. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें: IPL 2024 के 14वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वीडियो देखें:

ट्वीट देखें:

यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

ट्वीट देखें: 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका

ट्वीट देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).