क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए हैं. दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मुकाबलों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल कर चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Preview: आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लीग चरण में 9 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए हैं. दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में 57 रन से जीत दर्ज की थी. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी बार IPL 2023 में हराया था.

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पर सट्टा बाजार गर्म (SRH vs RR Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).