IPL 2019: हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत से गदगद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने माना कि जीत के साथ 12वें संस्करण के घरेलू मुकाबलों का अंत करना शानदार रहा.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने माना कि जीत के साथ 12वें संस्करण के घरेलू मुकाबलों का अंत करना शानदार रहा. राजस्थान इस सीजन में अपने बाकी बचे मैच घर से बाहर ही खेलेगी. उसने शनिवार को हुए मुकाबले में हैदराबाद को सात विकेट से करारी शिकस्त दी.

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हमारे घरेलू मैचों का शानदार समापन हुआ क्योंकि लड़कों ने जबरदस्त वापसी की." राजस्थान ने मौजूदा सीजन में यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए सात में से केवल तीन मुकाबले जीते. स्मिथ ने हैदराबाद के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करने के लिए लियाम लिविंगस्टोन (44) और संजू सैमशन (48 नाबाद) की प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार का ठीकरा कप्तान केन विलियम्सन गेदबाजों पर फोड़ा

स्मिथ ने कहा, "आईपीएल में पहली बार ओपनिंग कर रहे लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार तरीके से गेंद को हिट किया और संजू ने मुकाबले को अच्छी तरह से समाप्त किया. हम एक समूह के रूप में एक साथ खेल रहे हैं और हमनें महत्वपूर्ण क्षणों पर जीत दर्ज की है. शुरुआत में हम ऐसा नहीं कर रहे थे. हमने बहुत सारे करीबी मैच खेले हैं और सौभाग्य से पिछले कुछ समय से हम मुकाबले जीतने में कामयाब हो पाए हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू