टीम के खिलाडियों को लेकर राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला, कुमार संगाकारा को नियुक्त किया क्रिकेट निदेशक

राजस्थान रॉयल्स ने संगाकारा को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया

कुमार संगाकारा (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (Kumar  Sangakkara)  को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया. एमसीसी के मौजूदा प्रेसिडेंट संगाकारा पर रॉयल्स फ्रेंचाइजी के सम्पूर्ण क्रिकेट इकोसिस्टम पर नजर रखने की जिम्म्मेदारी होगी.  इसमें कोचिंग स्ट्रक्चर, ऑक्शन प्लांस, टीम स्ट्रेटेजी, टैलेंड डिस्कवरी एवं डेवलपमेंट इत्यादि शामिल हैं.  साथ ही संगकारा पर नागपुर में रॉयल्स अकादमी के विकास की भी जिम्मेदारी होगी.

संगाकारा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है.  उन्होंने कहा, "मुझे रॉयल्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और मैं नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं. मैं इस टीम को मजबूती प्रदान करने लिए पूरे मन से काम करूंगा. इस नियुक्ति पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि संगाकारा के पास अपार अनुभव है और वह आधुनिक क्रिकेट को भी अच्छी तरह समझते हैं. सर्वकालिक महान विकेटकीपरों में से एक के साथ काम करना गौरव का पल होगा. यह भी पढ़े: RR Squad for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें किन प्लेयर्स को किया रिटेन

संगाकारा भी आईपीएल में खूब खेले हैं.  श्रीलंका के लिए संगाकारा ने 28 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनका करियर 16 साल का रहा था और इस दौरान उनका टेस्ट औसत बीते 46 साल में सभी बल्लेबाजों से बेहतर था.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट