SL vs BAN 1st Test 2025 Day 2 Scorecard, Tea Break: बारिश से बाधित दूसरे दिन का खेल, चाय ब्रेक तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर बनाए 423 रन; श्रीलंका को विकेट की तलाश, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

आज दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद ज्यादा खेल नहीं हो सका क्योकि बारिश ने बाधा डाल दिया. वही, चाय ब्रेक तक, दूसरे दिन के दूसरे सत्र तक टीम का स्कोर 423/4 तक पहुंच गया है. अनुभवी बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम 159 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं और उनके साथ विकेटकीपर लिटन दास 61 रन बनाकर नाबाद हैं.

Sri Lanka vs Bangladesh(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला मुकाबला 17 जून(मंगलवार) से गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 292 रन बनाए थे. उसके आगे आज दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद ज्यादा खेल नहीं हो सका क्योकि बारिश ने बाधा डाल दिया. वही, चाय ब्रेक तक, दूसरे दिन के दूसरे सत्र तक टीम का स्कोर 423/4 तक पहुंच गया है. अनुभवी बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम 159 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं और उनके साथ विकेटकीपर लिटन दास 61 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है और टीम एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है. यह भी पढ़ें: लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर बनाए 383 रन, लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम ने संभाला मोर्चा; यहां देखें दूसरे दिन का लाइव स्कोरकार्ड

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही थी. महज़ 5 रन के स्कोर पर अनामुल हक (0) और फिर 45 रन तक तीन विकेट गिर चुके थे. लेकिन इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने शानदार पारी खेलते हुए 148 रन बनाए और पारी को संभाला. उन्होंने 279 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्का लगाया. शंटो ने मुशफिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 264 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला. रहीम की यह पारी संयम और तकनीक की मिसाल रही है, जिसमें उन्होंने अब तक 325 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए हैं.

श्रीलंका की गेंदबाज़ी इस मुकाबले में अभी तक प्रभावहीन नजर आई है. थरिंदु रत्नायके ने 44.2 ओवर में 179 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं, जबकि असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लेने में कामयाबी पाई है. हालांकि, सबसे किफायती गेंदबाज़ मिलान रत्नायके रहे, जिन्होंने 17 ओवर में केवल 25 रन दिए, मगर उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. प्रभात जयसूर्या, जो स्पिन आक्रमण के अगुआ माने जाते हैं, 44 ओवर में बिना सफलता के 132 रन दे चुके हैं.

Share Now

Tags

ban vs sl bangladesh bangladesh national cricket team bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team match scorecard bangladesh vs sri lanka Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Pathum Nissanka SL vs BAN SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test Day 1 Scorecard SL vs BAN Day 1 Pitch Report SL vs BAN Day 1 Weather SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN दिन 1 पिच रिपोर्ट SL बनाम BAN दिन 1 मौसम SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट दिन 1 स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats tharindu rathnayake where to watch bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team where to watch sri lanka national cricket team vs bangladesh national cricket team Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांगलादेश बनाम श्रीलंका बांगलादेश वि श्रीलंका बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\