Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सीजन में टीम के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 399 रन बनाए थे, जबकि अबरार अहमद ने 17 विकेट अपने नाम किए थे. टीम में रिली रोसो, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.
Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Pakistan Super League 2026 Live Telecast and Streaming Details: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 27 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें इस मैच के जरिए अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी और इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि कराची किंग्स भी प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की संतुलित और मजबूत टीम है, तो दूसरी ओर कराची किंग्स की टीम, जो शुरुआत से ही लय पकड़ना चाहेगी. दोनों टीमों के पास कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में यह मुकाबला कांटे का हो सकता है.
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां खेले गए 37 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 बार जीत हासिल की है. ऐसे में यह साफ है कि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs KRK Head To Head Record)
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सीजन में टीम के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 399 रन बनाए थे, जबकि अबरार अहमद ने 17 विकेट अपने नाम किए थे. टीम में रिली रोसो, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.
कराची किंग्स की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी. टीम के लिए जेम्स विंस ने 378 रन बनाए थे, जबकि हसन अली ने 17 विकेट लिए थे. हालांकि, इस सीजन टीम का संतुलन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दम दिखाना होगा.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs KRK 2nd T20 Date And Venue)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 27 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs KRK Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs KRK Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs KRK Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), हसन नवाज, रिली रोसो, बेन मैकडरमॉट, ख्वाजा नफे, जहानदाद खान, टॉम करन, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, वसीम अकरम, अहमद दानियाल.
कराची किंग्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मोहम्मद वसीम, सलमान अली आगा, मोईन अली, खुशदिल शाह, आजम खान, हसन अली, अब्बास अफरीदी, मीर हमजा, एडम जंपा, खुजैमा तनवीर.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.