Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली के निशाने पर खास क्लब, आईपीएल के आगामी सीजन में 'रन मशीन' बन सकता है नया रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी.
आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.
RCB vs SRH 1st T20 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
स्टेडियम: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
मैच की तारीख: 28 मार्च 2026
समय: शाम 7:30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): जियोहॉटस्टार
टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RCB vs SRH 1st T20 Date And Venue)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RCB vs SRH 1st T20 Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.
भारत में आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RCB vs SRH 1st T20 Live Streaming In India)
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs SRH 1st T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY