Quetta Gladiators vs Islamabad United, PSL 2025 23rd Match 1st Inning Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने क्वेटा ग्लैडियेटर्स के सामने रखा 158 रनों का टारगेट, मुहम्मद नवाज़ ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर लगा दिए.

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Islamabad United, Pakistan Super League 2025 23rd Match 1st Inning Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 23वां मैच आज क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. क्वेटा ने अब तक चार जीत और दो हार के साथ मजबूत शुरुआत की है, जबकि उनका पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. उस मैच में क्वेटा ने 11.3 ओवर में 111/3 रन लुटाए थे, लेकिन बारिश के कारण खेल आगे नहीं बढ़ सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सीज़न की शुरुआत दमदार तरीके से की थी और लगातार पांच मैच जीते थे, लेकिन अब वे बैक-टू-बैक दो मुकाबले हार चुके हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की अगुवाई शादाब खान (Shadab Khan) कर रहे हैं. जबकि, क्वेटा ग्लैडियेटर्स की कमान सऊद शकील (Saud Shakeel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Quetta Gladiators vs Islamabad United, PSL 2025 23rd Match Toss Update And Live Scorecard: क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हाल ही में पेसावर ज़ल्मी के खिलाफ खेले गए मैच में वे सिर्फ 143/9 रन ही बना सके, जिसे ज़ल्मी ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. जहां एक तरफ क्वेटा की लय बरकरार दिख रही है, वहीं इस्लामाबाद की टीम फॉर्म में गिरावट का सामना कर रही है. ऐसे में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का आत्मविश्वास ऊंचा होगा और उन्हें जीत का दावेदार माना जा सकता है. मुकाबले में क्वेटा की टीम फेवरेट नजर आ रही है.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर लगा दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 157 रन बनाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से मुहम्मद नवाज़ ने सबसे ज्यादा 49 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मुहम्मद नवाज़ ने 34 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्का लगाया. मुहम्मद नवाज़ के अलावा सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान ने 39 रन बनाए.

दूसरी तरफ, क्वेटा ग्लैडियेटर्स की टीम को अबरार अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. क्वेटा ग्लैडियेटर्स की ओर से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. फहीम अशरफ के अलावा काइल जैमिसन, अबरार अहमद, सऊद शकील और खुर्रम शहजाद ने एक-एक विकेट चटकाए. क्वेटा ग्लैडियेटर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 158 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी: 157/9, 20 ओवर (काइल मेयर्स 22 रन, साहिबज़ादा फरहान 39 रन, कॉलिन मुनरो 9 रन, सलमान अली आगा 0 रन, एंड्रीज़ गौस 8 रन, मुहम्मद नवाज़ 49 रन, मुहम्मद शहजाद 0 रन, हैदर अली 10 रन, जेसन होल्डर नाबाद 14 रन और नसीम शाह 1 रन.)

क्वेटा ग्लैडियेटर्स की गेंदबाजी: (काइल जैमिसन 1 विकेट, अबरार अहमद 1 विकेट, फहीम अशरफ 4 विकेट, सऊद शकील 1 विकेट, खुर्रम शहजाद 1 विकेट).

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\