PSL 2024 Playoffs: क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने पीएसएल के प्लेऑफ में किया क्वालीफाई, शाहीन अफरीदी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मोहम्मद वसीम जूनियर ने किया कमाल, देखें वीडियो

PSL 2024 Playoffs: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मैच जीत लिया और पीएसएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. शाहीन अफरीदी की आखिरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने छक्का लगाया और अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मैच जिताया. उनके विजयी छक्का लगाने के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम के सभी सदस्य मैदान पर आ गए और जीत का जश्न मनाया. लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल 2024 में अब तक केवल एक ही गेम जीता है और वे मौजूदा चैंपियन भी हैं.

वीडियो देखें: