WPL 2025 Auction: महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की लगेगी करोड़ो की बोली, यहां देखें स्लॉट, पर्स, रिटेन खिलाड़ियों की प्राइस समेत पूरी डिटेल्स

इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस के साथ शीर्ष ब्रैकेट में होंगी, जबकि 2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 91 भारतीय और 29 विदेशी क्रिकेटरों सहित 120 खिलाड़ी शामिल होंगे

WPL Player Bails (Photo Credits: @wplt20/X) ·

WPL 2025 Auction: इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस के साथ शीर्ष ब्रैकेट में होंगी, जबकि 2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 91 भारतीय और 29 विदेशी क्रिकेटरों सहित 120 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें से 3 एसोसिएट नेशंस की हैं. भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा, शुभा सतीश, पूनम यादव, इंग्लैंड की लॉरेन बेल, दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, इंग्लैंड की मैया बाउचियर और ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ उन 28 कैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका रिजर्व मूल्य 30 लाख रुपये है. यह नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी. यह भी पढ़ें: इस दिन बेंगलुरु में होगी महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट

शनिवार को घोषित डब्ल्यूपीएल 2025 प्लेयर ऑक्शन लिस्ट के अनुसार, 19 स्लॉट के लिए 120 खिलाड़ी मैदान में होंगी, जिनमें से पांच स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

इस सूची में नौ कैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 21 कैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, यह जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष और डब्ल्यूपीएल समिति के चेयरपर्सन रोजर बिन्नी ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में दी. इसके अलावा 82 अनकैप्ड भारतीय और आठ अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल होंगे.

पांचों फ्रेंचाइजी के पास 2025 सीजन के लिए अपनी टीम बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली नीलामी में 13.5 करोड़ रुपये से अधिक है.

आईएएनएस ने 28 नवंबर को बताया था कि 2025 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिलाड़ी की नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी, पांच टीमों के टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण फरवरी 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.

डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए टीमों की रिमेनिंग पर्स

गुजरात जायंट्स, जो पहले दो सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी, के पास 4.4 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा नीलामी पर्स है. आरसीबी 3.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी, जबकि यूपी वारियर्स 3.9 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी. दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.5 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जबकि 2023 की विजेता मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

\