Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है. यहां शुरुआत में बल्लेबाजी आसान रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Pakistan Super League 2026 Preview Details: पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. पेशावर जाल्मी, बाबर आज़म की कप्तानी में पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस बार मजबूत शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, रावलपिंडी पिंडिज की टीम इस सीजन नई फ्रेंचाइज़ी के तौर पर लीग में उतरी है और मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. एक तरफ पेशावर जाल्मी की अनुभवी और संतुलित टीम है, तो दूसरी ओर रावलपिंडी पिंडिज की नई लेकिन मजबूत नजर आ रही टीम. बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान के बीच की भिड़ंत इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगी.
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के लिए जाना जाता है. यहां शुरुआत में बल्लेबाजी आसान रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज हेड टू हेड रिकॉर्ड (PSZ vs RWP Head To Head Record)
दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा, क्योंकि रावलपिंडी पिंडिज इस सीजन लीग में पहली बार हिस्सा ले रही है.
पेशावर जाल्मी की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी और इस बार टीम संतुलित नजर आ रही है. टीम में बाबर आज़म, जेम्स विंस, कुसल मेंडिस और इफ्तिखार अहमद जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
वहीं, रावलपिंडी पिंडिज की टीम इस सीजन नई फ्रेंचाइज़ी है और टीम में मोहम्मद रिजवान, डैरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं.
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (PSZ vs RWP Key Players To Watch Out): बाबर आज़म, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, डैरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): बाबर आज़म और मोहम्मद आमिर के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं मोहम्मद रिजवान और नाहिद राणा के बीच की टक्कर भी मैच का रुख तय कर सकती है.
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PSZ vs RWP 3rd T20 Date And Venue)
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PSZ vs RWP Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PSZ vs RWP Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PSZ vs RWP Match Playing Prediction)
पेशावर जाल्मी: बाबर आज़म (कप्तान), जेम्स विंस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, माइकल ब्रैसवेल, आरोन हार्डी, आमेर जमाल, सुफियान मुकीम, नाहिद राणा, खुर्रम शहजाद.
रावलपिंडी पिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), शाहजैब खान, कामरान गुलाम, डैरिल मिशेल, लॉरी इवांस, सैम बिलिंग्स, अमद बट, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, रिशाद हुसैन, जमान खान.
नोट: पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.