PBKS vs LSG TATA IPL 2025 Live Streaming: आज पंजाब किंग्स को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 54वां मैच आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबल धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

Punjab Kings (Photo: @PunjabKingsIPL/X)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants TATA IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 54वां मैच आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबल धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का 11वां मैच होगा. पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 10 मैच खेले हैं. जिसमें 6 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में पंजाब की टीम 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. पंजाब किंग्स एक मजबूत टीम है. ऐसे में आज वे सातवीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी और प्लेऑफ में अपनी जगह को और पुख्ता करना चाहेगी. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में मिला-जुला सा प्रदर्शन की है. लेकिन पिछले दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज वे हर हाल में इस मैच जीतना चाहेगी. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. इसके अलावा दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: PBKS vs LSG Dream11 Team Prediction: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला आज यानी 04 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 53वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 के 54वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

पंजाब किंग्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, आकाश दीप, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी

नोट: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट