Pakistan's Squad For ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वाड की घोषणा में देरी से फैंस में खलबली, जानें कब तक हो सकता हैं टीम का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब तक आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं कर पाया है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और अब इसमें केवल कुछ हफ्ते ही बचे हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी और उससे पहले होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपनी टीम का ऐलान करेगा.
Pakistan's Squad For ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब तक आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं कर पाया है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और अब इसमें केवल कुछ हफ्ते ही बचे हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी और उससे पहले होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपनी टीम का ऐलान करेगा. यह घोषणा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान हो सकती है. यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए न्यूज़ीलैंड समेत इन टीमों ने जारी किया अपना स्क्वाड, यहां देखें सभी टीमों की खिलाड़ियों की पूरी सूची
चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ताओं ने कोच और प्रबंधन के साथ सलाह-मशविरा करके टीम का चयन पूरा कर लिया है. इसमें मोहम्मद रिज़वान, बाबर आज़म, सलमान अघा, कामरान ग़ुलाम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है. फखर ज़मान, सऊद शकील और खुशदिल शाह भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, साइम अयूब की चोट के चलते उनका चयन संदिग्ध. दूसरी ओर, अब्दुल्ला शफीक, इरफान खान, सुफ़यान मुक़ीम और मोहम्मद हसनैन जैसे खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल माना जा रहा है.
त्रिकोणीय श्रृंखला 8 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हिस्सा लेंगे. यह श्रृंखला 14 फरवरी को फाइनल के साथ समाप्त होगी. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में न्यूज़ीलैंड से होगा. 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जबकि 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश से भिड़ंत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

