PAK Jersey for ICC T20 WC 2024 Released: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी हुई रिलीज़, वीडियो में देखें पाक के खिलाड़ियों की किट

Pakistan Jersey for ICC T20 World Cup 2024: 6 मई(सोमवार) को ICC T20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की जर्सी जारी की गई. 'मैट्रिक्स जर्सी' नाम की इस नई किट में पाकिस्तान का ट्रेडमार्क हरा है. इसमें रंग के विभिन्न शेड्स को जोड़ा गया है. जर्सी का एक अनोखा पैटर्न भी है, जिसमें सिने के दाईं ओर टी20 विश्व कप 2024 का लोगो और बाईं ओर कलगी है. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की सफेद गेंद वाली टीमों का फिर से कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद बाबर आजम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे. पाकिस्तान अपने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 अभियान की शुरुआत 6 जून को अमेरिका के खिलाफ करेगा और फिर 9 जून को भारत से भिड़ेगा. यह भी पढ़ें: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी हुई रिलीज़, वीडियो में देखें नए अवतार में कैसे दिखेंगे भारतीय स्टार्स

वीडियो देखें: