I Hope India Doesn't Have Any Engineers: इंजीनियर्स से खौफ में पाकिस्तानी फैंस, न्यूयॉर्क के क्रिकेट स्टेडियम में लगाया अनोखा पोस्टर, देखें तस्वीर

IND vs PAK T20 World Cup 2024: जैसे-जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच के लिए माहौल गर्म होता जा रहा है, प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टैंड पर उमड़ रहे हैं. इस बीच स्टैंड पर एक अनोखा पोस्टर देखा गया, जिस पर लिखा था, 'मुझे उम्मीद है कि भारत के पास इंजीनियर नहीं है.' यह यूएसए के खिलाफ ग्रुप ए में पाकिस्तान के आखिरी गेम के संदर्भ में है, जिसमें ओरेकल इंजीनियर सौरभ नेत्रवलकर ने पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई थी. यह अनोखा पोस्टर कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

तस्वीर देखें: