SA-W vs PAK-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: महिला क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी पाकिस्तान महिला टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार JioHotstar के पास है. क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा.

पाकिस्तान महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team Match Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup) 2025 का 22वां मुकाबला 20 अक्टूबर(सोमवार) को कोलंबो (Colombo) के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले ही आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मिलकर प्रोटियाज़ महिला टीम ने शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम फिलहाल बेहतरीन लय में है और उनके प्रमुख खिलाड़ी क्लोए ट्रायॉन, तज़मिन ब्रिट्स और नादिन डी क्लर्क शानदार फॉर्म में हैं. श्रीलंका महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की रेस से किया बाहर, देखें महिला विश्व कप का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

वहीं, पाकिस्तान महिला टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. टीम की पिछली दो भिड़ंतें कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गई थीं. ऐसे में पाकिस्तान इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी पहली सफलता हासिल करना चाहेगी. हालांकि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह काम आसान नहीं होगा. भारत की नजरें अब अंक तालिका पर चौथे स्थान की दौड़ पर टिकी हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की जीत इस समीकरण को और दिलचस्प बना सकती है.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का 22वां मुकाबला 20 अक्टूबर(सोमवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला ICC महिला विश्व कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला ICC महिला विश्व कप 2025 मैच का टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास हैं. दर्शक Star Sports के विभिन्न चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला ICC महिला विश्व कप 2025 की डिजिटल स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार JioHotstar के पास है. क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा. इस तरह दर्शक टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों से इस रोमांचक मैच का आनंद उठा सकते हैं.

Share Now

Tags

ICC ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 PAK PAK W PAK W vs SA W Pakistan Pakistan Women Pakistan women's national cricket team Pakistan's Women's National Cricket vs South Africa Women's National Cricket Team SA SA (W) SA W vs PAK W South Africa South Africa (Women) South Africa vs Pakistan south africa women vs pakistan women South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team match live telecast South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan's Women's National Cricket Team South Africa Women’s National Cricket Team Where To Watch South Africa Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team Match Live Telecast women's world cup Women's World Cup 2025 आईसीसी आईसीसी महिला विश्व कप आईसीसी महिला विश्व कप 2025 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका (महिला) दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू बनाम यूएई डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाक पाक डब्ल्यू पाक डब्ल्यू बनाम दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू पाकिस्तान पाकिस्तान की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान महिला पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला विश्व कप महिला विश्व कप 2025

\