Pakistan vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में मात दी. जिसके बाद अब अगले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं. पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब और सलमान आगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Live Streaming: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक 29 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 16 रन चेज़ और 12 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां वनडे में पहली इनिंग का औसत स्कोर 245 रन रहा है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 1st Test Match Day 3 Scorecard: दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी 153 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए मिला 124 रन का टारगेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

मौजूदा सीरीज का दूसरा मुकाबला भी रावलपिंडी के मैदान पर ही खेला गया था. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 48.2 ओवर में 289 रनों का लक्ष्य हासिल करके आठ विकेटो से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला जीतकर श्रीलंका को व्हाइट वॉश करना चाहेगी, वहीं श्रीलंका की टीम की निगाहें ये मुकाबला जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देने पर टिकी होगी.

दोनों टीमों का वनडे सीरीज में अब तक का प्रदर्शन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में मात दी. जिसके बाद अब अगले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं. पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब और सलमान आगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो वानिन्दु हसरंगा और चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड (PAK vs SL ODI Head To Head)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 159 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 95 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 59 मैच में जीत मिली है. एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा हैं. चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स (PAK vs SL 3rd ODI Live Streaming)

कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK vs SL 3rd ODI) का तीसरा वनडे मैच?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मैच का टॉस 2 बजकर 30 मिनट पर होगा.

कहां देख सकते हैं पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का तीसरा वनडे मुकाबला?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का तीसरा वनडे मैच भारत में टीवी पर टेलीकास्ट नहीं होगा, जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फैनकोड एप और स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल पर भारत में देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 3rd ODI Probable Playing XI)

पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\