Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से सबसे ज्यादा 25 रन निकले. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. जवाब में सैम अयूब (नाबाद 71 रन) और साहिबजादा फरहान (28 रन) की पारियों के दम पर पाकिस्तान को शानदार जीत मिल गई.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 1 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान डोनोवर फरेरा (Donovan Ferreira) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 3rd T20I Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस सीरीज में रोमांच अपने चरम पर है, जहां अब दोनों ही टीमें 1 नवंबर को एक बार फिर से तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आमने-सामने होने जा रही हैं. एक बार फिर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को हराने के मकसद से मैदान में उतरेंगी. सीरीज के पहले दो मैचों के बीच स्कोर लाइन 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच काफी रोचक होने वाला है. जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज को अपने कब्जे में करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों से जीत मिली थी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 110 रन ही बना पाई थी. जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान का ये फैसला सही साबित हुआ.

दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से सबसे ज्यादा 25 रन निकले. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. जवाब में सैम अयूब (नाबाद 71 रन) और साहिबजादा फरहान (28 रन) की पारियों के दम पर पाकिस्तान को शानदार जीत मिल गई.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Test Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13 मुकाबले जीते हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

गद्दाफी स्टेडियम की पिच (Gaddafi Stadium Pitch Report)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लाहौर के ही गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में लगातार दूसरे दिन मैच होने से पिच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये विकेट बल्लेबाजों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है और यहां बल्लेबाजों की फिर से बल्ले-बल्ले देखने को मिल सकती है. यहां की विकेट पर ना तो स्विंग और ना ही टर्न देखने को मिलेगी. ऐसे में गेंदबाजों के लिए काफी चुनौती होगी. इस विकेट पर बल्लेबाज रनों की बारिश कर सकते हैं. वहीं गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होगी. ऐसे में पाकिस्तान को घरेलू कंडीशन का फायदा मिलने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SA 3rd T20I Likely Playing XI)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज़ , मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ, नसीम शाह, अबरार अहमद.

दक्षिण अफ्रीका: लुआन ड्रे प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवर फरेरा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ओटनिल बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड