Bangladesh National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बिर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश को सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) कर रहे थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में थीं. यह भी पढ़ें: BAN vs AUS, 3rd T20I Match Scorecard: चट्टोग्राम में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज 109 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 36 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद कप्तान तौहीद हृदोय और रिशद हुसैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 62 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 109 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तौहीद हृदोय ने 51 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. तौहीद हृदोय के अलावा रिशाद हुसैन ने 16 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के टीम को तन्ज़ीद हसन तमीम के रूप में पहली बड़ी कामयाबी मिली. तन्ज़ीद हसन तमीम महज पांच रन बनाकर रनआउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा के अलावा निखिल चौधरी ने एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 11 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान मिचेल मार्श ने महज 28 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए. मिचेल मार्श के अलावा जोश इंग्लिस ने 17 रन बटोरे.
वहीं, बांग्लादेश की टीम को नसुम अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम और रिषाद हुसैन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. नसुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम और रिषाद हुसैन के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 109/8, 20 ओवर (तंज़ीद हसन तमीम 5 रन, सैफ हसन 1 रन, परवेज़ हुसैन इमोन 1 रन, तौहीद हृदोय नाबाद 61 रन, नुरुल हसन 6 रन, शमीम हुसैन 0 रन, रिशद हुसैन 16 रन, नसुम अहमद 0 रन, शोरफुल इस्लाम 7 रन, तस्कीन अहमद नाबाद 2 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (स्पेंसर जॉनसन 2 विकेट, नाथन एलिस 2 विकेट, एडम ज़म्पा 2 विकेट और निखिल चौधरी 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 112/3, 11 ओवर (जोश इंग्लिस 17 रन, मिचेल मार्श 60 रन, कूपर कोनोली 15 रन, मैट रेनशॉ नाबाद 6 रन और टिम डेविड नाबाद 12 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (नसुम अहमद 1 विकेट, शोरिफुल इस्लाम 1 विकेट और रिषाद हुसैन 1 विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY