Pakistan vs South Africa, 2nd ODI Match Pitch Report And Weather Update: फैसलाबाद में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज करेंगे सीरीज में वापसी या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आपसी टक्कर का इतिहास काफी लंबा है. दोनों ही टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1992 से खेल रही है. जिसके बाद अब तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे से 87 मैचों में भिड़ चुकी हैं. जिसमें पाकिस्तान ने 34 मैच जीते हैं. तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मैचों में जीत दर्ज की है और 1 मैच बेनतीजा रहा है.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फैसलाबाद (Faisalabad) के इकबाल स्टेडियम (Iqbal Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs South Africa, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी. मैथ्यू ब्रीट्ज़के (Matthew Breetzke) युवा और प्रतिभाशाली टीम की कप्तानी करेंगे. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने आखिरी वनडे सीरीज अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली थी. मोहम्मद रिज़वान को कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे रिकॉर्ड (PAK vs SA ODI Stats)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आपसी टक्कर का इतिहास काफी लंबा है. दोनों ही टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1992 से खेल रही है. जिसके बाद अब तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे से 87 मैचों में भिड़ चुकी हैं. जिसमें पाकिस्तान ने 34 मैच जीते हैं. तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मैचों में जीत दर्ज की है और 1 मैच बेनतीजा रहा है.

फैसलाबाद की पिच रिपोर्ट (Iqbal Stadium, Faisalabad Pitch Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में साल 2008 के बाद पहला इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है. इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर बैटिंग करना तो आसान हैं हालांकि नई गेंद के साथ पिच पर नमी की वजह से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसके बाद गेंद चमक छोड़ने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है ऐसे में 280 रन तक का स्कोर बनाया जा सकता है. यहां मेजबान पाकिस्तान की टीम बैलेंस दिख रही है तो साथ ही उनका घरेलू मैदान है ऐसे में पिच का फायदा उन्हें मिल सकता है.

मौसम का हाल (Faisalabad Weather Update)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान में मौसम पूरी तरह से साफ है. फैसलाबाद में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में मौसम पूरी तरह से साफ है. एक्यूवेदर के अनुसार यहां आज 29 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 15 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Pakistan vs South Africa 2nd ODI Match Likely Playing XI)

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्ज़के (कप्तान), डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

\