Pakistan vs South Africa, 1st Test Day 4 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 136/6, पाकिस्तान के नाम रहा पहला सेशन; यहां देखें स्कोरकार्ड
पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match Day 4 Lunch Break Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में 22 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे. आज यानी 15 अक्टूबर को चौथे दिन का खेल जारी हैं. पाकिस्तान आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2025-27) के अपने सफर का आगाज कर दी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेल रहीं हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England Women vs Pakistan Women, ICC Women's World Cup 2025 16th Match Live Streaming In India: आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ महज छह बार ही जीत नसीब हुई है. सात बार मैच ड्रॉ पर छूटे. साल 2007-08 के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में 22 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे. चौथे दिन का लंच ब्रेक होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए अभी भी 140 रनों की दरकार हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम जीत से महज चार विकेट दूर हैं.

दूसरी तरफ, पाकितान की टीम को नोमान अली ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. नोमान अली के अलावा शाहीन अफरीदी और साजिद खान ने एक-एक विकेट चटकाया.

पाकिस्तान की पहली पारी

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और कप्तान शान मसूद ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 110.4 ओवरों 378 रन बनाकर सिमट गई.

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 93-93 रनों की शानदार पारी खेली. इमाम-उल-हक और सलमान आगा के अलावा कप्तान शान मसूद ने 76 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुथुसामी ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. सेनुरान मुथुसामी के अलावा प्रेनेलन सुब्रयेन ने दो विकेट चटकाया.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 84 ओवरों 269 रन बनाकर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टोनी डी ज़ोरज़ी ने सबसे ज्यादा 104 रनों की शानदार पारी खेली. टोनी डी ज़ोरज़ी के अलावा रयान रिकेलटन ने 71 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को नोमान अली ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. नोमान अली के अलावा साजिद खान ने तीन विकेट चटकाया.

पाकिस्तान की दूसरी पारी

पहली पारी में 109 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 64 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 46.1 ओवरों महज 167 रन बनाकर सिमट गई.

पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. बाबर आजम के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 41 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को साइमन हार्मर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुथुसामी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. सेनुरान मुथुसामी के अलावा साइमन हार्मर ने चार विकेट चटकाया. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 277 रनों की जरूरत हैं.

पाकितान की पहली पारी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 378/10, 110.4 ओवर (अब्दुल्ला शफीक 2 रन, इमाम-उल-हक 93 रन, शान मसूद 76, बाबर आजम 23 रन, सऊद शकील 0 रन, मोहम्मद रिजवान 75 रन, सलमान आगा 93 रन, नोमान अली 0 रन, साजिद खान 0 रन, शाहीन अफरीदी 7 रन और हसन अली नाबाद 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (सेनुरान मुथुसामी 6 विकेट, साइमन हार्मर 1 विकेट, प्रीनेलन सुब्रायन 2 विकेट और कैगिसो रबाडा 1 विकेट ).

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 269/10, 84 ओवर (एडेन मार्कराम 20 रन, रयान रिकेल्टन 71 रन, वियान मुल्डर 17 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 104 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 8 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 0 रन, काइल वेरिन 2 रन, सेनुरन मुथुसामी 11 रन, प्रेनेलन सुब्रायन 4 रन, कैगिसो रबाडा 0 रन और साइमन हार्मर नाबाद 19 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (नोमान अली 6 विकेट, साजिद खान 3 विकेट और सलमान आगा 1 विकेट).

पाकितान की दूसरी पारी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 167/10, 46.1 ओवर (अब्दुल्ला शफीक 41 रन, इमाम-उल-हक 0 रन, शान मसूद 7 रन, बाबर आजम 42 रन, सऊद शकील 38 रन, मोहम्मद रिजवान 14 रन, सलमान आगा 4 रन, शाहीन अफरीदी 0 रन, नोमान अली 11 रन, साजिद खान 1 रन और हसन अली नाबाद 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (सेनुरान मुथुसामी 5 विकेट, साइमन हार्मर 4 विकेट और कैगिसो रबाडा 1 विकेट).

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 137/6, 48 ओवर (एडेन मार्कराम 3 रन, रयान रिकेल्टन 45 रन, वियान मुल्डर 0 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 16 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 54 रन, काइल वेरिन नाबाद 3 रन, सेनुरान मुथुसामी नाबाद 3 रन, प्रेनेलन सुब्रायन रन, कैगिसो रबाडा रन और साइमन हार्मर रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (नोमान अली 4 विकेट, शाहीन अफरीदी 1 विकेट और साजिद खान 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.