Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कल से खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीरीज में फाइनल समेत कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों ही टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार वनडे में एक-दूसरे का सामना करने वाली है. दोनों टीमें पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, क्योंकि यह ट्राई सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोमेंटम बनाने का एक शानदार मौका है.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st ODI Match 2025: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri-Series, 2025) का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 8 फ़रवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह त्रिकोणीय सीरीज 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी. इस सीरीज में सभी तीनों टीमें पाकिस्तान की कड़ी परिस्थितियों में अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. Pakistan vs New Zealand, 1st ODI Match Winner Prediction: लाहौर वनडे में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज में फाइनल समेत कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों ही टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार वनडे में एक-दूसरे का सामना करने वाली है. दोनों टीमें पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, क्योंकि यह ट्राई सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मोमेंटम बनाने का एक शानदार मौका है.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी. टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन काफी समय से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में केन विलियमसन वनडे क्रिकेट में एक जोरदार पारी खेलना चाहेंगे. केन विलियमसन के अलावा रचिन रविंद्र हाल के दिनों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह भी अपने पुराने लय में आना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकार्ड्स (PAK vs NZ Head to Head Records)

बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 116 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 51 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है. 3 मैच बिना परिणाम के रहे हैं और 1 मैच टाई हुआ है. दोनों टीमों के बीच ये प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है, जिसमें पाकिस्तान ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बाबर आजम: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. बाबर आजम ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. बाबर आजम की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के टॉप आर्डर को मजबूती देती है.

हारिस रऊफ: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले 10 मैचों में 19 विकेट झटके हैं. इस दौरान हारिस रऊफ की इकॉनमी 5.74 रही है. हारिस रऊफ के यॉर्कर और गति से विरोधी बल्लेबाजों को खेलने में मुश्किल होती है.

शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. शाहीन शाह अफरीदी की स्विंग और लेंथ बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने पिछले 7 मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.

डैरिल मिचेल: न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने पिछले 7 मैचों में 50 की औसत और 95.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 412 रन बनाए हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में डैरिल मिचेल अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

मिशेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने पिछले 7 मैचों में 5.17 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं. हालांकि मिशेल सैंटनर का स्ट्राइक रेट 78 है. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिशेल सैंटनर पर सबकी निगाहें होंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), आघा सलमान, खुशदिल शाह, शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद और नसीम शाह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और मैट हेनरी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\