Pakistan vs Bangladesh Test Series 2024: पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकता हैं बांग्लादेश, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

बता दें कि बांग्लादेश के नियमित सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन कमर की चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में जाकिर हसन के साथ शादमान इस्लाम पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और अनुभवी शाकिब अल हसन से टीम बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी.

बांग्लादेश (Photo credit: Twitter/BCBTigers)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Test Series: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज होगा. नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) की अगुवाई में बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी. दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू के बाद सैम अयूब को सलामी बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा गया है. वहीं, नसीम शाह जुलाई 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे. वहीं, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण किया. Pakistan vs Bangladesh Test Series 2024: कल से खेला जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच, दोनों टीमों के कप्तानों ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण किया

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट साल 2001 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. जबकि बांग्लादेश अभी तक 1 भी मैच पाकिस्तान के खिलाफ नहीं जीत पाई है. इस बीच 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है. आखिरी बार साल 2021 में दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने थी. इस सीरीज को पाकिस्तान टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था.

पाकिस्तान की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की सरजमीं पर बांग्लादेश ने कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान सभी टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया हैं. आखिरी बार साल 2020 में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम को पारी और 44 रन से बहुत बड़ी हार मिली थी. दूसरा मुकाबला कोरोना महामारी की वजह से नहीं खेला गया था. वहीं, एकमात्र वनडे मुकाबला भी कोरोना के कारण नहीं खेला गया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

पाकिस्तान दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 पारियों में 80.66 की औसत के साथ 242 रन बनाए हैं. इस दौरान 1 शतक भी शामिल है. वहीं, बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में 63.50 की औसत के साथ 508 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ गेंदबाजी में शाकिब अल हसन ने 9 विकेट हासिल किए हैं. शाकिब अल हसन के अलावा तैजुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टेस्ट की 7 पारियों में 37.04 की औसत से 22 विकेट झटके हैं.

बता दें कि बांग्लादेश के नियमित सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन कमर की चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में जाकिर हसन के साथ शादमान इस्लाम पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और अनुभवी शाकिब अल हसन से टीम बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी.

यहां देखें पूरा शेड्यूल:

21-25 अगस्त 2024- पहला टेस्ट, रावलपिंडी

30 अगस्त - 3 सितंबर 2024- दूसरा टेस्ट, रावलपिंडी

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन, लिटन दास, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम हसन साकिब.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड