Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 1st Inning Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को महज 110 रनों पर समेटा, तस्कीन अहमद ने लिया हैट्रिक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 20 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs South Africa, 4th T20 Match 2025 1st Inning Scorecard: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 145 रनों का लक्ष्य, ब्रायन बेनेट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला जाएगा. इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और 24 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद फखर जमान और खुशदिल शाह ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 110 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 44 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फखर जमान ने 34 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाया. फखर जमान के अलावा अब्बास अफरीदी ने नाबाद 22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. तस्कीन अहमद के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 111 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 110/10, 19.3 ओवर (फखर जमान 44 रन, सईम अयूब 6 रन, मोहम्मद हारिस 4 रन, सलमान आगा 3 रन, हसन नवाज 0 रन, मोहम्मद नवाज 3 रन, खुशदिल शाह 18 रन, अब्बास अफरीदी नाबाद 22 रन, फहीम अशरफ 5 रन, सलमान मिर्जा 0 रन और अबरार अहमद 0 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 4 विकेट, महेदी हसन 1 विकेट, तंजीम हसन साकिब 1 विकेट और मुस्तफिजुर रहमान 2 विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

