पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा- वसीम अकरम और वकार युनुस की तरह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करना चाहता हूं

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. पाकिस्तान को एक अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेलना है.

वकार युनुस (Photo Credits-ICC Twitter)

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. पाकिस्तान को एक अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेलना है.

शाहीन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, " इस सीरीज को लेकर हम आशावादी है. हमने 2016 में ड्रॉ खेले थे और फिर उसके बाद चैंपियंस टॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड में हमारा रिकॉर्ड अच्छा है और परिणाम को लेकर हम सकारात्मक रहेंगे."

यह भी पढ़ें- वसीम अकरम ने कहा- वीरेंद्र सहवाग ने नहीं, शाहिद अफरीदी ने टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा बदली

शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अब तक आठ टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं. उन्होंने कहा, " मेरा ध्यान, टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने पर है क्योंकि तभी आप एक शानदार गेंदबाज माने जाएंगे, जैसे कि वकार भाई और वसीम भाई थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई विकेट लिए थे और मैं भी अपनी टीम के लिए ऐसा ही करना चाहता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड