पाकिस्तानी पीएम के सहयोगी नईम-उल-हक ने सचिन तेंदुलकर की फोटो को बताया इमरान खान की तस्वीर, उड़ा मजाक

पाकिस्तान में इस समय एक फोटो वायरल हो रहा है. जो फोटो तो भारतीय क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की है. लेकिन उस फोटो को मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो को बताया गया है.

सचिन तेंदुलकर व इमरान खान (Photo Credtis Twitter & PTI)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इस समय एक फोटो वायरल हो रहा है. जो फोटो तो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की है. लेकिन उस फोटो को मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) की फोटो को बताया गया है. इस फोटो को कोई और ने नहीं बल्कि पाक पीएम इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट नईम-उल-हक (Naeem Ul Haq) ने शेयर की है. जिस फोटो को लेकर वे जमकर ट्रोल हो रहे है.

नईम-उल-हक ने भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और इसका कैप्शन 'पीएम इमरान खान 1969' दे दिया. सचिन की फोटो डालकर इमरान की बताने पर वे ट्रोल हो रहे हैं. आप इस फोटो में खुद देख सकते हैं कि फोटो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की है. लेकिन फोटो को इमरान खान बताया गया है. यह भी पढ़े: भारत-पाक मैच के दौरान भी पीएम मोदी हिट, फैन ने मास्क पहनकर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

वहीं एक एक यूजर ने नईम-उल-हक को ट्रोल करते हुए उनका मजाक उड़ाया है. उसने नईम-उल-हक के बारे में लिखा है कि सचिन तेंदुलकर अपना नाम कभी नहीं बदलेंगे और यहां का पीएम कभी भी बनना नहीं चाहेंगे.

बता दें कि विश्वकप में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हर के बाद अभी तक पाकिस्तान का मजाक उड़ ही रहा था. इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट नईम-उल-हक ने सचिन की फोटो को इमरान खान बता कर लोगों को एक और मजाक उड़ाने का मौक़ा दे दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू