Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान की टीम को सुपर-8 चरण में अब तक जीत नहीं मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के कारण टीम के पास सिर्फ एक अंक है. बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में हैं और 283 रन बना चुके हैं, जबकि शाहीन अफरीदी गेंदबाजी में टीम के प्रमुख हथियार हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पललेकेले (Pallekele) के पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का अहम मुकाबला है, जहां पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका टीम की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी

पाकिस्तान की टीम को सुपर-8 चरण में अब तक जीत नहीं मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के कारण टीम के पास सिर्फ एक अंक है. बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में हैं और 283 रन बना चुके हैं, जबकि शाहीन अफरीदी गेंदबाजी में टीम के प्रमुख हथियार हैं. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम सुपर-8 से बाहर हो चुकी है, लेकिन पथुम निसांका और कुसल मेंडिस जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं, जबकि महीश तीक्ष्णा गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. पललेकेले की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 50वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (PAK vs SL T20 World Cup 50th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पललेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पललेकेले में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.

भारत में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले 50वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PAK vs SL T20 World Cup 50th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 50वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch PAK vs SL T20 World Cup 50th Match Live Streaming In India)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 50th Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Toss Winner Prediction: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Sri Lanka T20 Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\