क्रिकेट

जावेद मियांदाद के बिगड़े बोल, कहा-भारत को परमाणु बम से कर देंगे साफ, देखें वायरल वीडियो

जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार द्वारा आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में राजनेता ही नहीं उसके क्रिकेटर्स भी अभी तक बुरी तरह बौखलाए हुए हैं. जावेद मियांदाद ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. मौका मिलने पर पाकिस्तान, भारत को साफ कर देगा.

जावेद मियांदाद के बिगड़े बोल, कहा-भारत को परमाणु बम से कर देंगे साफ, देखें वायरल वीडियो
जावेद मियांदाद (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारत सरकार द्वारा आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में राजनेता ही नहीं उसके क्रिकेटर्स भी अभी तक बुरी तरह बौखलाए हुए हैं. इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का नाम भी शामिल हो गया है. बता दें कि जावेद मियांदाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मियांदाद (Javed Miandad) भारत को गीदड़ भभकी देते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. मौका मिलने पर पाकिस्तान, भारत को साफ कर देगा. जावेद मियांदाद (Javed Miandad) अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के समधी हैं. दाऊद की बेटी माहरुख मियांदाद के बेटे जुनैद की पत्नी हैं. यह भी पढ़े-कश्मीर मामला: शाहिद अफरीदी ने पाक को दिखाया आईना तो भड़के मियांदाद, क्रिकेटरों को दी ये सलाह

वही वीडियो में आप देखेंगे कि एक सवाल के जवाब में मियांदाद (Javed Miandad) ने कहा, "अगर आपके पास लाइसेंसी हथियार है, तो आपको हमला करना चाहिए। ये हर जगह नियम है कि आप अपने बचाव में मार सकते हैं. जब उनकी लाशें घरों में जाएंगी तभी उनको अहसास होगा."

जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने आगे कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है. अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है. हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे."

ज्ञात हो कि जावेद मियांदाद (Javed Miandad) से पहले शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi), शोएब अख्तर, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद जैसे क्रिकेटर भी भारत के इस आंतरिक मुद्दे पर अपनी बौखलाहट दिखा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).