क्रिकेट

Pakistan Beat Zimbabwe, 2nd T20I Match 2024 Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें ZIM बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ज़िम्बाब्वें को दस विकेट से हरा दिया.

Pakistan Beat Zimbabwe, 2nd T20I Match 2024 Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें ZIM बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
सईम अयूब (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I Match 2024 Scorecard Update: ज़िम्बाब्वें राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल (T20 International) मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ज़िम्बाब्वें को दस विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली हैं. इस सीरीज में ज़िम्बाब्वें की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में हैं. Zimbabwe vs Pakistan, 2nd T20I Match 2024 1st Inning Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 57 रनों पर सिमटी, सुफियान मुकीम ने 5 विकेट लेकर मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 40 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 12.4 ओवर में महज 57 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 21 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 14 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का जड़ा. ब्रायन बेनेट के अलावा तदिवानाशे मरुमणि ने 16 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा भी नहीं छू सका.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को अब्बास अफरीदी ने पहली बड़ी सफतला दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. सुफियान मुकीम के अलावा अब्बास अफरीदी ने दो विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने 20 ओवर में 58 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज रहा. पाकिस्तान की टीम ने महज 5.3 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अय्यूब ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रनों की पारी खेली. सईम अय्यूब के अलावा ओमैर यूसुफ ने नाबाद 22 रन बनाए.

बल्लेबाजों के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और एक भी विकेट नहीं ले सकें. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरूवार यानी पांच दिसंबर को शाम पांच बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).