WI vs PAK 3rd T20I 2025 Scorecard: पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर सीरीज़ 2-1 से जीती, साहिबजादा फरहान और नवाज़ चमके, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 13 रनों से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 189 रन बनाए. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 6 विकेट पर 176 रन पर रोक दिया
Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 04 अगस्त को फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में खेला गया. तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 13 रनों से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 189 रन बनाए. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 6 विकेट पर 176 रन पर रोक दिया. आखिरी टेस्ट का आज होगा रोमांचक अंत! इंग्लैंड ने बनाएंगे 35 रन या टीम इंडिया लेंगे 4 विकेट, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उनके साथ साइम अय्यूब ने भी 49 गेंदों में 66 रनों की उपयोगी पारी खेली. आखिरी ओवरों में हसन नवाज ने 7 गेंदों पर 15 रनों का ताबड़तोड़ योगदान दिया, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की बात करें तो रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, और शमर जोसेफ को एक-एक विकेट मिला. हालांकि, शमर जोसेफ काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवरों में 57 रन लुटा दिए.
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही. लेकिन एलेक अथानेज़ ने 40 गेंदों पर 60 और शेर्फेन रदरफोर्ड ने 35 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को उम्मीदों से जोड़े रखा. अंत में ज्वेल एंड्रयू ने भी 24 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज़ी में सुफ़यान मुकीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया.
मोहम्मद नवाज़ ने भी 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट झटका. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और वेस्टइंडीज को 6 विकेट पर 176 रन पर रोक दिया. इस मैच में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए साहिबजादा फरहान को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया, जबकि पूरी सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद नवाज़ को "प्लेयर ऑफ द सीरीज़" से नवाज़ा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

