क्रिकेट

Pakistan Beat Australia, 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा, सईम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने मचाई तबाही, सीरीज में की 1-1 की बराबरी; यहां देखें AUS बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

इस पारी के दौरान सईम अयूब ने 71 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए. सईम अयूब के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 64 रनों की उम्दा पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को एडम ज़म्पा ने पहली कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक विकेट लिए. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार यानी 10 नवंबर को खेला जाएगा.

सईम अयूब (Photo Credits: Twitter)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडीलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान (Pakistan) की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के हाथों में हैं. Australia vs Pakistan 2nd ODI 2024 Live Streaming In India: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35 ओवर में महज 163 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. स्टीवन स्मिथ के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 19 रन बनाए.

यहां देखें AUS बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की टीम को शाहीन अफरीदी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. हारिस रऊफ़ के अलावा शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 164 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 137 रन बोर्ड पर लगा दिए. पाकिस्तान की टीम ने महज 26.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

इस पारी के दौरान सईम अयूब ने 71 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए. सईम अयूब के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 64 रनों की उम्दा पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को एडम ज़म्पा ने पहली कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक विकेट लिए. सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार यानी 10 नवंबर को खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).