Pakistan Squad For World Cup 2023 Announced: पाकिस्तान ने ODI विश्व कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, चोटिल नसीम शाह हुए बाहर, हसन अली की टीम में वापसी
पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Pakistan Squad For World Cup 2023 Announced: 05 अक्टूबर से भारत में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम की घोषणा कर दी है. अपेक्षित तर्ज पर, एशिया कप 2023 के दौरान चोटिल हुए नसीम शाह अपनी जगह नहीं बना पाए है. उनके स्थान पर चयन समिति ने हसन अली को चुना, जिनका अनुभव काम आ सकता है. हारिस रऊफ़ जो चोटिल थे, उनको टीम में चुना गया है जो इस तथ्य का संकेत है कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट होंगे. इसके अलावा, अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस और ज़मान खान को यात्रा रिजर्व में नामित किया गया है.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद वसीम

वीडियो देखें: