Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए ओशन थॉमस को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

कैरेबियन तेज गेंदबाज ओशन थॉमस (Oshane Thomas) ने गेंदबाजी के दौरान 5.4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. थॉमस की इस लिस्ट में बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और वहाब रियाज का विकेट शामिल है.

ओशन थॉमस (Photo Credits: Getty Images)

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में आज नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge Cricket Ground) में पाकिस्तान द्वारा दिए गए गए 106 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 13.4 ओवर में को प्राप्त कर लिया है. वेस्टइंडीज की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज ओशन थॉमस (Oshane Thomas) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज कैरेबियन तेज गेंदबाज ओशन थॉमस (Oshane Thomas) ने गेंदबाजी के दौरान 5.4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. थॉमस की इस लिस्ट में बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और वहाब रियाज का विकेट शामिल है.

यह भी पढ़ें- Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज ने 36 ओवर शेष रहते ही पाकिस्तान को चटाई धुल

इससे पहले आज पाकिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवर में 105 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 02, फखर जमान ने 22, बाबर आजम ने 22, हैरिस सोहेल ने 08, कप्तान सरफराज अहमद ने 08, मोहम्मद हफीज ने 16, इमाद वसीम ने 01, शादाब खान ने 0, हसन अली ने 01, वहाब रियाज ने 18 और मोहम्मद आमिर ने नाबाद 0 बनाए.

यह भी पढ़ें- Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के तेज गेदबाजों के सामने धराशाही हुए पाकिस्तानी धुरंधर, 105 रन पर ऑल आउट हुई पूरी टीम

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 13.4 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 34 गेदों में छ: चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. क्रिस गेल के अलावा शाई होप ने 17 बॉल में एक चौके की मदद से 11 रन, डेरेन ब्रावो ने 0, निकोलस पूरन ने नाबाद 34 और शिमरॉन हेटमेयर ने नाबाद 07 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: भारत अंडर19 बनाम बांग्लादेश अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\