Pak vs SA: T20 सीरीज में अफ्रीका को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न, देखें Hasan Ali का लोटपोट कर देना वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों पड़ोसी देश पाकिस्तान के पेशावर शहर की रहने वाली 19 वर्षीय 'कॉन्टेंट क्रिएटर' दनानीर मुबीन की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल ही रही है. इस वीडियो में वह और उनके कुछ दोस्त पहाड़ी इलाकों में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान मुबीन अपने हाथ में कैमरा लिए हुए कहती हुई सुनी जा सकती हैं, 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (यानी पार्टी) हो रही है.'
इस्लामाबाद, 15 फरवरी: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) शहर की रहने वाली 19 वर्षीय 'कॉन्टेंट क्रिएटर' दनानीर मुबीन (Dananeer Mobeen) की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल ही रही है. इस वीडियो में वह और उनके कुछ दोस्त पहाड़ी इलाकों में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान मुबीन अपने हाथ में कैमरा लिए हुए कहती हुई सुनी जा सकती हैं, 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (यानी पार्टी) हो रही है.'
दनानीर मुबीन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खुब इंजॉय किया जा रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की T20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह हाथ में अपना मोबाइल फोन लेकर कहते हुए सुने जा सकते हैं, 'ये मैं हूं, ये मेरी टीम है और हम सीरीज जीत गए हैं पावर्टी कर रहे हैं.'
یہ ہماری ٹیم ہے
اور
یہ ہماری سیلیبریشن ہو رہی ہے 🙌 #PAKvSA | #HarHaalMainCricket | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/69LrEJhF24
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 14, 2021
बात दें कि पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मुकाबला बीते रविवार को लाहौर (Lahore) में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम अफ्रीका को चार विकेट से शिकस्त दी.
तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. मेहमान टीम अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम ने इस लक्ष्य को आठ गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने 30 गेंद में 44 रन की सर्वाधिक पारी खेली.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

