PAK vs AUS 1st T20I 2026, Lahore Weather And Rain Forecast: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे रोमांचक मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Match Lahore Weather Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को अगले ग्लोबल से पहले आराम दिया गया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है. बाबर आजम हाल में खेले गए बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बाबर आजम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए. बाबार आजम प्लेऑफ से पहले पाकिस्तान की टीम में शामिल होने के लिए अपनी बीबीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ कर आ गए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था.

हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसी वजह से मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है.

लाहौर के मौसमका हाल (PAK vs AUS Lahore Weather Update)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुरूवार को लाहौर में खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान मौसम ठंडा और धुंधला रहने की उम्मीद है. AccuWeather के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मैच के समय शाम को तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा और खेल खत्म होते-होते यह 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना रुकावट होने की उम्मीद है. हालांकि, भारी ओस के साथ संभावित कोहरा मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है.

इस रोमांचक मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और शाहीन अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं फखर जमान और मैट कुह्नमैन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 1st T20I Match Playing Prediction)

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मिच ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मैट कुह्नमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\