Oman vs USA ICC Men's CWC League 2 2025 Scorecard: अमेरिका ने ओमान को दिया 123 रन का टारगेट, शकील अहमद ने जबरदस्त गेंदबाजी, यहां देखें स्कोरकार्ड

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 54वां मैच आज यानी 18 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Oman Cricket Team (Photo Credit: X/@ICC)

Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team ICC Men's Cricket World Cup League 2 2023-2027: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 54वां मैच आज यानी 18 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जा रहा है. इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम पूरी तरह फ्लॉप हो गई. अमेरिका 35.3 ओवर में 122 रन पर सिमट गई. अमेरिका की ओर से मिलिंद कुमार ने सबसे ज्यादा 47 रन की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आरोन जोन्स ने 16 रन और संजय कृष्णमूर्ति ने 16 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: ZIM vs IRE 3rd ODI 2025 Live Scorecard: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा वनडे, यहां एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

कप्तान मोनंक पटेल और स्मित पटेल अपना खाता तक नहीं खोल पाए. वहीं ओमान की ओर से फिर एक बार शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. शकील अहमद ने जबरदस्त गेंदबाजी की. शकील अहमद ने 8.3 ओवर में 20 रन और 3 मैदान फेकर 3 विकेट चटकाए. जबकि आमिर कलीम और समय श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट झटके. वहीं जय ओडेद्रा और सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम को 1-1 विकेट मिला.

फिलहाल ओमान को अमेरिका को हराने के लिए 50 ओवर में 123 रन बनाने होंगे. अगर यह मैच ओमान जीत जाती है तो उनकी यह लगातार पांचवीं जीत होगी. क्योंकि ओमान ने अपने पिछले चारों मैच में जीत दर्ज की है. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा, अमेरिका के पास अच्छी गेंदबाजी क्रम है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से दी शिकस्त, मिशेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें AUS बनाम OMN मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, ओमान को महज 104 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\